पिंपल से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये घरेलू उपाय

आजकल सिर्फ टीनेज में ही नहीं, बल्कि उसकी बाद भी महिलाएं अक्सर पिंपल्स से परेशान रहती हैं। गलत खान-पान से लेकर क्रीम, मेकअप आदि की वजह से भी पिंपल्स हो जाते हैं। यदि आप भी ज़िद्दी मुहांसों से छुटकारा पाने के सारे उपाय करके थक चुकी हैं, तो चलिए अब एक बार कुछ घरेलू तरीके आज़माकर देखिए। यकीन मानिए पिंपल्स ज़रूर कम हो जाएंगे।

शहद
पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए शहद भी बहुत कारगर है। शहद को फुंसियों पर छोड़ दें। कुछ समय बाद, ठंडे दूध से चेहरे की मालिश करते हुए इसे हटा दें। इस उपाय को एक हफ्ते तक लगातार 15 मिनट तक करने से पिंपल्स खत्म हो जाएंगे।

बेकिंग सोडा
यदि आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है तो इसका उपयोग करना खतरनाक हो सकता है। सामान्य त्वचा के लिए, एक चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ चम्मच गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे पिंपल पर लगाएं। 15 मिनट बाद इसे साफ करें।

विटामिन ई

शायद हेयर फॉल होने पर आपने तेल में विटामिन ई का कैप्सूल मिलाकर लगाया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कैप्सूल मुंहासे दूर करने में भी मददगार है। विटामिन ई कैप्सूल को तोड़कर मुंहासे वाली जगह पर लगाएं या मुंहासों के दाग पर लगाएं। रोज़ाना दिन में एक बार ऐसा करे पर जल्द ही पिंपल्स और उसके दाग की छुट्टी हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *