घरों की चीजों को नुकसान पहुंचाने वाले इस कीड़े की यह अनोखी बातें बहुत कम लोग जानते हैं

जिस कीट के बारे में हम आज बात करेंगे वह है “दीमक”। दीमक चींटी की तरह दिखने वाला एक कीड़ा होता है जो काफी छोटा होता है लेकिन नुकसान भारी पहुंचाता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में :-

1) दीमक काफी छोटे होते हैं और चींटी जैसा होने के कारण इन्हें सफेद चींटी कहा जाता है। इनका रंग ज्यादातर सफेद ही होता है। इन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है।

2) यह घरों में रखी लकड़ियों की चीजों को खाते हैं जिनसे इन चीजों में घुन लगती है और इन्हें काफी नुकसान पहुंचता है। यही कारण है कि लोग फर्नीचर में टरमाइट रजिस्टेंस पेंट लगाते हैं जो दीमक को रोक सके।

3) यह कीट झुंड में रहना पसंद करते हैं और उनके एक झुंड में हजारों दीमक रहते हैं। इनमें एक राजा, एक रानी, सैनिक और श्रमिक पाए जाते हैं। राजा और रानी जनन का कार्य करते हैं। सैनिक उनकी कॉलोनी की रक्षा करते हैं और श्रमिक अन्य कार्य करते हैं और इनकी संख्या 80 से 90% होती है।

4) राजा रानी जमीन के अंदर अंडे देते हैं और फिर उन अंडों से शिशु निकलता है जिसके बाद धीरे-धीरे में व्यस्त हो जाता है। इनका मुख्य भोजन सेल्यूलोज होता है पर इनका सबसे प्रिय भोजन गोबर होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *