सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है जलजीरा
जलजीरा एक बहुत ही मसालेदार और स्वादिष्ट पेय है जो गर्मियों में पिया जाता है। जलजीरे का उपयोग वजन कम करने, पेट को फिट रखने और शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए किया जाता है।
जलजीरे का उपयोग वजन घटाने के बहुत ही अच्छा होता है इसके लिए दिन में दो बार पिएं। इसे पीने से भूख कम हो जाती है, जिससे आप बहुत अधिक खाना खाने से बच जाएंगे।
अगर आपको एसिडिटी है तो जलजीरे का सेवन जरूर करे क्योंकि यह कब्ज की समस्या को दूर करता है। इसे दिन में दो बार पियें। इससे गैस की समस्या भी दूर होती है। यह मासिक धर्म के दौरान गंभीर दर्द को रोकता है। इसे दिन में कई बार पीने से दर्द से राहत मिलती है।