बिल्लियों के प्रसव के बाद जो नाल छोड़ देती है, उसका क्या उपयोग किया जाता है? जानिए सच

हाल ही में एक पारिवारिक उत्सव के दौरान एक परिचित से बरसों बाद मुलाकात हुई।सामान्य शिष्टाचार हुआ।वे आजकल क्या कर रहे हैं के जवाब में उन्होंने जो व्यापार बताया उसे सुन कर हम दंग रह गए।

उन्होंने अपने घर मे बहुत से कुत्ते और बिल्लियाँ पाल रखे हैं।एक ओर वे श्वान शावकों का क्रय विक्रय करते हैं दूसरी ओर बिल्ली के द्वारा छोड़ी हुई नाल ऊंचे दामों पर बेचते हैं। यही उनका व्यापार है।कुतूहलवश पूछ डाला कि बिल्ली की नाल जैसी चीज किस काम आती है? तो पता चला,लोगों के बीच ये धारणा है कि बिल्ली की नाल सुखा कर खजाने/तिजोरी/लॉकर में रखने से व्यक्ति उत्तरोत्तर धनवान होता जाता है।

इस अंधविश्वास के चलते लोग ऊँची कीमत देकर नाल खरीदने को लालायित रहते हैं।कुछ लोग इसका उपयोग काला जादू या तांत्रिक क्रियाओं के लिए भी करते हैं।

नहीं जानती कि इसमें कितना सच है। कोरी गप्प है या अंधविश्वास! निजी तौर पर मैं इसका समर्थन नहीं करती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *