When the basil plant dries in the house, what is the sign of God, know here

घर में तुलसी का पौधा सूखने पर, क्या है ईश्वर का संकेत,जानिए यहां

अधिकांश हिंदू घरों में तुलसी का पौधा अवश्य ही होता है। तुलसी घर के आंगन में लगाने की प्रथा हजारों साल पुरानी है। तुलसी को दैवी का रूप माना जाता है। साथ ही मान्यता है कि तुलसी का पौधा घर में होने से घर वालों को बुरी नजर प्रभावित नहीं कर पाती और अन्य बुराइयां भी घर और घरवालों से दूर ही रहती है।

तुलसी का पौधा होने से घर का वातावरण पूरी तरह पवित्र और कीटाणुओं से मुक्त रहता है। कभी-कभी किसी कारण से यह पौध सूख भी जाता है माना जाता है। इससे विपरित परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं। घर की बरकत पर बुरा असर पड़ सकता है।

इसी वजह से घर में हमेशा पूरी तरह स्वस्थ तुलसी का पौधा ही लगाया जाना चाहिए।एक पौधा सूख जाने के बाद तुरंत ही दूसरा तुलसी का पौधा लगा लेना चाहिए। सुखा हुआ तुलसी का पौधा घर में रखना अशुभ माना जाता है। इससे विपरित परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं।

तुलसी को ठंड से कैसे बचाये-

शीत ऋतु में तुलसी के पौधे को ठंड से बचाने के लिए तुलसी के पौधे के नीचे सुबह-शाम एक दीपक जलाकर रख दें जो देर तक जले। इससे पौधे को गरमाहट मिलती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *