भारत के पहले परम वीर चक्र विजेता कौन थे ? जानिए

मेजर सोमनाथ शर्मा पीवीसी को सन् 1947 में परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। परमवीर चक्र अमेरिका के सम्मान पदक तथा युनाइटेड किंगडम के विक्टोरिया क्रॉस के बराबर माना जाता है।

यह सिर्फ सैनिकों को उनके परम साहस और अद्वितीय शूरता के लिए दिया जाने वाला सम्मान है और अब तक इसे 21 जवानों को दिया जा चुका है जिसमें से 20 थल सेना से तथा फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों जो कि वायु सेना के जवान है को दिया गया है।

अन्तिम बार 1999 में कैप्टन विक्रम बत्रा को इस सम्मान से सम्मानित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *