घर पर डिलीवरी क्यों करवाना पसंद करती हैं महिलाएं

कोरोना वायरस के अलावा कुछ गर्भवती महिलाएं घर पर ही चाइल्ड बर्थ करना पसंद करती हैं। इसके पीछे निम्नलिखित कारण हो सकते हैं।

एक जानी-पहचानी हुई जगह और आरामदायक जगह डिलीवरी करना।
अस्पताल के प्रति अंसतुष्टि।
बच्चा जनने की प्रक्रिया के दौरान पूरी स्वतंत्रता और नियंत्रण।
सांस्कृतिक और धार्मिक राय।
अस्पताल तक जाने के लिए जरूरी परिवहन की कमी।
कम खर्चा।

किन स्थितियों में होम बर्थ करने से बचना चाहिए?
डॉक्टर और एक्सपर्ट के मुताबिक गर्भवती महिलाओं को कुछ विशेष स्थितियों में होम बर्थ करने से बचना चाहिए। जैसे-

अगर आपके गर्भ में मल्टीपल बेबी हैं।
अगर आपकी पहली डिलीवरी में जटिलताओं का सामना करना पड़ा था या आपने सी-सेक्शन डिलीवरी की थी।

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, एचआईवी, हेपेटाइटिस जैसी कोई स्वास्थ्य समस्या हो तो।
अगर आपका शिशु डिलीवरी के लिए सुविधाजनक स्थिति में नहीं है।
अगर आपने बच्चे का संभावित वजन ज्यादा हो तो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *