You must also eat this fruit of this season, gives a lot of benefit

आप भी जरूर खाये इस मौसम के इस फल को, देता है बहुत ही फायदा

अंगूर एक ऐसा फल है जिसे आप साबुत खा सकते हैं। इनसे न तो छिलका उतारने का झंझट और न ही बीज का निकालने का। वैसे स्वास्थ्य के लिहाज से इसके कई फायदे हैं। आमतौर पर अंगूर दो तरह के होते हैं, हल्के हरे रंग के और काले रंग के ल‍ेकिन आकार के आधार पर भी आप इन्हें विभाजित कर सकते हैं।

अंगूर विभिन्न-विभिन्न रंग में बाजार में उपलब्ध हैं – बैंगनी, लाल, काले, गहरे नीले, पीले, हरे, नारंगी और गुलाबी। आप इसे साबुत भी खा सकते हैं या फिर इससे बनी हुई वाइन, सिरका, जैम, जूस, जैली, अंगूर-बीज और किशमिश आदि का भी सेवन कर सकते हैं। तो आइये हम भी अंगूर के स्वास्थ्य लाभ के ख़जाने का पिटारा खोलें और कुछ मुख्य लाभों को अच्छे से जानकर, अपने जीवन में जल्दी से अपनाएं।

● अंगूर का पल्प ग्लूकोज व शर्करा युक्त होता है। विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में होने से अंगूर का सेवन भूख बढाता है, पाचन शक्ति ठीक रखता है, आंखों, बालों एवं त्वचा को चमकदार बनाता है।

● दमा के मरीजों के लिए ठंड और बरसात का मौसम काफी परेशानियों भरा हो जाता है। धूल-मिट्टी और प्रदूषण तो और ज्यादा दुखदायी हो जाता है। ऐसे में अंगूर के सेवन से काफी राहत मिल सकती है। अंगूर के बीज में प्रोएंथोसायडीन होता है, जो सूजन को कम कर दमा के लिए अच्छा उपचार साबित हो सकता है।

● आजकल भागदौड़ भरी जिंगदी और अव्यवस्थित जीवनशैली के बीच माइग्रेन आम समस्या है। ऐसे में अंगूर का रस पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। कुछ समय तक अंगूर के रस का नियमित सेवन करने से इस समस्या से काफी राहत मिल सकती है।

दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *