अलसी के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

शरीर में प्रोटीन की पूर्ति के लिए हर उम्र का व्‍यक्‍ति अपने आहार में अलसी को शामिल कर सकता है और यही वजह है कि अलसी एक महत्‍वपूर्ण जड़ी बूटी के रूप में लोकप्रिय है। आजकल मार्केट में भी अलसी के सप्‍लीमेंट आने शुरु हो गए हैं। अपने आहार में अलसी को शामिल कर आप पर्याप्‍त पोषण पा सकते हैं।

बाइबिल में भी अलसी और फाइबर का उल्‍लेख किया गया है। अनेक बीमारियों में अलसी रामबाण औषधि का काम करती है। कई वर्षों से स्‍वस्‍थ एवं निरोगी काया पाने के लिए अलसी का उपयोग किया जाता रहा है और आज भी अनेक रोगों के इलाज में अलसी के सेवन की सलाह दी जाती है।

लोगों के मन में आमतौर पर ये सवाल रहता है की अलसी को खाने का सही तरीका क्या है। अलसी को अगर सही तरीके से चबाया ना जाए तो ये बिना पचे ही आपके शरीर से बहार निकल सकता है। पिसी हुई अलसी उस मामले में, एक बेहतर विकल्प है। आप अपने खाना पकाने के अन्य तेलों को बदलकर अलसी का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

आप अलसी का कई रूप में सेवन कर सकते हैं जैसे कि अलसी की रोटी, पराठा, पूरी, ब्रेड, मिठाई, सूप, सलाद और भी बहुत कुछ। अलसी की एक चम्मच आपके खाने को काफी पोषित बना सकती है।

अलसी की तासीर गर्म होती है इसलिए कुछ लोगों को इसकी वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इसलिए अगर आपको भी ऐसा लगे की अलसी को खाने से कोई परेशानी हो रही है तो इसका सेवन बंद कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *