दूसरी दुनिया के इन हरी त्वचा वाले लोगों का वैज्ञानिक भी नहीं सुलझ पाया रहस्य,जानिए कैसे

आज हम इस आर्टिकल में कुछ ऐसी ही एक रहस्य की बात करेंगे जो सच था लेकिन किसी ने उस पर भरोसा नहीं किया और उसका आज तक किसी को पता नहीं चल पाया और ना ही कोई उस रहस्य को सुलझा पाया है। लगभग 1155 ईस्वी में इंग्लैंड का शासक हेनरी द्वितीय था और इसके शासन काल में अक्सर ये सुनने को मिलता था की एक हरे लड़के व लड़की को लोग देखते हैं। बताया जाता है की डी उल्पिट्स नामक स्थान पर एक रहस्यमय गुफा से हरी त्वचा वाले दो भाई बहन निकले थे।

वो निकलते ही कुछ अजीब तरीके से वहां के मैदान में घूम रहे थे और इधर उधर देख रहे थे। वो बिलकुल मनुष्य की तरह लग रहे थे। लेकिन उनका रंग हरा था और कुछ अजीब तरीके के कपड़े पहन रखे थे। कुछ समय बाद वहां के किसानों ने उनको पकड़ लिया और अपने घर ले गए। कुछ महीनों बाद उनका रंग बदल गया तथा वो यहाँ की भाषा बोलने लगे। लेकिन उन दोनों में से वो भाई बीमार पड़ गया और उसकी मृत्यु हो गयी। और उस लड़की से लीन सम्राट ने शादी कर ली और उसे अपनी रानी बना लिया। जब उस लड़की से उसके बारे में पूछा गया की तुम कोन हो ?

कहाँ से आयी हो और कैसे आयी हो? तो उसने बताया की हम दोनों भाई बहन भेड़ चराते हुए एक दिन एक गुफा के पास पहुंचे और हमें उसमे से घंटी की मधुर ध्वनि सुनी तो हमें ये देखने एक लिए की ये आवाज कहाँ से आ रही है हम उस गुफा में घुस गए और आगे बढ़ते गए। हम काफी देर तक उस गुफा में घूमते रहे और अंत में हम इस दुनिया में बाहर निकले।

यहाँ देखा तो हम दोनों चौंक गए और हमे सब अजीब लग रहा था तो हमने सब इधर उधर घूमकर देखा और फिर जब हम वापस उस गुफा के द्वार के पास जाने लगे तो हमें वो मिला नहीं और किसानों ने हमें पकड़ लिया। उस लड़की ने बताया की हमारी दुनिया में ये सुर्य जैसा कोई पिंड नहीं है लेकिन वहां भी हमेशा शीतल रोशनी रहती है।

उसने बताया की वहां इस दुनिया की भांति गर्मी नहीं होती। वो लड़की अपने आप को संत मार्टिन की दुनिया से बताया करती थी। उस लड़की ने अपनी दुनिया को खोजने की खूब कोशिश की लेकिन उसको कभी पता नहीं चल पाया की उसकी दुनिया किस तरफ है। रॉल्फ ऑफ कांगशैल, जारवेस टिलबरी तथा अगस्टीनियन ने अपनी अपनी कृतियों में इस बात का उल्लेख किया है।

लेकिन कभी उनको भी इस रहस्य का पता नहीं चल पाया की ये लड़की कहाँ से आयी थो और वो दूसरी दुनिया किस तरफ है। इस बात पर शोध भी किये गए हैं लेकिन ये रहस्य उलझा हुआ है। दोस्तों किसी लगी आपको ये रहस्यमय कहानी हमें कमेंट में जरूर बताएं और हाँ अगर आपके पास भी कोई ऐसा रहस्य हो तो हमें जरूर बताएं ताकि हम लोगो को उससे रूबरू करा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *