शाहरूख खान के डेब्यू टीवी शो फौजी के बारें में 3 दिलचस्प फैक्ट

शाहरूख खान को बॉलीवुड का किंग खान कहा जाता है और इनकी वजह से बॉलीवुड मूवी इंडस्ट्री को दुनिया भर में एक अलग पहचान मिली। पिछले दो साल से शाहरूख खान एक भी नई मूवी रिलीज नहीं हुई है। इनकी आखिरी मूवी 2018 में रिलीज हुई थी और उस मूवी का नाम ”जीरो” था। इस मूवी को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित थे लेकिन यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा अच्छा बिजनेस नहीं कर पाई। फैंस वर्तमान समय में शाहरूख खान नई मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे है और रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाले महीनों में इनकी किसी मूवी का अनाउंसमेंट किया जा सकता है।

शाहरूख खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत दूरदर्शन के टीवी शो से की थी और उस शो का नाम ”फौजी” था। इस शो का पहला एपिसोड 18 जनवरी 1989 को डी डी नेशनल पर रिलीज किया गया था। आज की इस पोस्ट के अंदर हम शाहरूख खान के डेब्यू टीवी शो फौजी के बारें में 5 ऐसे दिलचस्प फैक्ट के बारें में बात करेंगे जिसके बारें में लोगों को बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है।

1.फौजी टीवी में कुल एपिसोड

भारत में पहला स्पोंसर्ड टीवी शो ”हम लोग” था। यह बहुत ही अच्छा शो था और इस शो में कुल 154 एपिसोड थे। इस शो को आईएमडीबी पर 10 में से 8.7 की रेटिंग मिली हुई है। इसके बाद भारत में बहुत से टीवी शो बने और अधिकतर टीवी शो में एपिसोड बहुत ज्यादा होते थे लेकिन शाहरूख खान के डेब्यू टीवी शो ”फौजी” में केवल 13 एपिसोड थे।

2.इस शो का निर्देशन भारतीय सेना के पूर्व कर्नल ने किया था

बहुत से लोग यह बात अच्छे से जानते है कि शाहरूख खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ”फौजी” टीवी शो की थी लेकिन लोगों को यह पता नहीं है कि इस शो का निर्देशन राज कुमार कपूर ने किया था। राज कुमार कपूर भारतीय सेना में कर्नल थे और इन्होंने अपने मूवी करियर में केवल एकमात्र टीवी शो ”फौजी” का ही निर्देशन किया। इन्होंने कुछ मूवी में एक्टिंग भी की थी। इन्होंने अपने मूवी करियर में दोस्ताना नामक मूवी में भी काम किया था और इस मूवी में मुख्य भूमिका अमिताभ बच्चन ने निभाई थी।

3.इस टीवी ही के नाम पर मूवी भी बन चुकी है

बॉलीवुड में अबतक बहुत सी मूवी बन चुकी है और इन मूवी की लिस्ट में देशभक्ति पर आधारित कुछ मूवी भी है। फौजी नाम पर भारत में एक मूवी भी बन चुकी है और इस मूवी को 1995 में रिलीज किया गया था। इस मूवी के अंदर धर्मेंद्र देओल, राज बब्बर और किरण कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *