सलमान खान की पहली प्रेमिका का क्या नाम था? जानिए

बॉलीवुड के भाई जान यानी सलमान खान का नाम वैसे तो इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चूका है। सोमी अली, संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कैटरिना कैफ से लेकर यूलिया वंतूर तक को सलमान खान की गर्लफ्रेंड के रूप में हर कोई जानता है। लेकिन आज हम जिस लड़की के बारे में आपको बताने जा रहे है,जो रिश्ते में कियारा आडवाणी की मौसी लगती है वो असल में ये सलमान खान की सबसे पहली गर्लफ्रेंड थी।

जसीम खान की बायोग्राफी ‘बीइंग सलमान’ के मुताबिक शाहीन जाफ़री सलमान खान का पहला प्यार थी। मशहूर अभिनेता अशोक कुमार के रिश्ते में सौतेली नातिन लगने वाली शाहीन पेशे से मॉडल रही है। अभिनेता अशोक कुमार की बेटी भारती ने फिल्म एक्टर सईद जाफ़री के भाई हामिद जाफ़री के साथ दूसरी शादी की थी। हामिद जाफ़री और भारती को दो बेटियां हुई, जिनका नाम है जेनिव और शाहीन जाफ़री।

इस प्रेम कहानी की शुरुवात उस समय की है जब सलमान खान १९ वर्ष के थे और फिल्मों में नहीं आये थे। सलमान उस समय मुंबई के सेंट ज़ेवियर कॉलेज में सेकंड ईयर स्टूडेंट थे। उन दिनों उनकी लाल रंग की स्पोर्ट्स कार अक्सर कॉलेज के बाहर कड़ी देखी जाती थी, क्यूंकि वहां शाहीन भी पढाई कर रही थी।

विश्वदीप घोष की ‘हॉल ऑफ़ फेम सलमान खान’ नामक किताब के मुताबिक सलमान खान ने शाहीन को अपने परिवार से भी मिलवाया था। दोनों के परिवारों ने इस रिश्ते को कबूल भी कर लिया था। ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि बहुत जल्द इन दोनों का रिश्ता शादी के बंधन में बंध जाएगा। मगर फिर ऐसा कुछ हुआ कि दोनों का रिश्ता टूट गया।

साल १९८० में मिस इंडिया बनी संगीता बिजलानी अपने बॉयफ्रेंड बिंजू अली से रिश्ता टूटने के बाद जिंदगी में अकेली थी। संगीता अक्सर होटल सी रॉक के उसी हेल्थ क्लब में जाया करती थी जहां सलमान खान और शाहीन जाते थे। संगीता बिजलानी, सलमान खान से उम्र में करीब ५ साल बड़ी थी। फिर भी सलमान उनकी तरफ आकर्षित होते चले गए।

सलमान खान और संगीता बिजलानी की बढ़ती नजदीकियां शाहीन को सलमान खान से दूर ले गयी और फिर उनका ब्रेकअप हो गया। सलमान से अलग होने के बाद शाहीन जाफ़री ने कैथे पैसिफिक एयरलाइन्स में नौकरी कर ली और सलमान की जिंदगी से दूर चली गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *