एक सिक्के ने इस शख्स को कर दिया मालामाल, जानें इसकी कीमत
कई लोग खजाने को छुपाने के लिए उसे जमीन में गाड़ देते थे। अक्सर पुरानी कहानियों में सुना जाता है राजा अपना खजाना हमेशा जमीन में गाड़ दिया करते थे। यहीं बात ब्रिटेन के एक शख्स के दिमाग में हमेशा घूमती रहती थी। उसने कई ऐसी कहानियां सुनी थी, जिसमें कई लोग कहते थे कि 1500 साल पहले राजा ने खजाना उसके घर के पास में ही गाड़ा था। फिर क्या था उस शख्श ने खजाने की खोज में खुदाई शुरू कर दी।
दरअसल ब्रिटेन शहर के चेम्सफोर्ड में रहने वाले क्रिस कटलर को कुछ लोगों ने बताया कि उसके खेतों में 1500 साल परहले एंगलो सेक्सोन ने खजाना छिपाया था। जिसके बाद वो खजाने की खोज में खेत की खुदाई करनी शुरू कर दी। चार दिन में उसने 1,600 स्वायर मीटर तक खेत की खुदाई कर डाली।
जिसके बाद भी उस शख्श को कुछ नहीं मिला, फिर वो थक हारकर वहीं बैठ गया। फिर अचानक उसे एक चमकीली चीज पर नजर पड़ी, जिसे देखने के बाद उसके होश उड़ गए। एक छण के लिए उसे लगा की ये एक पत्थर है, लेकिन जब उसने उसे साफ़ किया तो वो सोने का सिक्का निकला।
उसने तुरंत वहीं पर और खुदाई करनी शुरू कर दी, लेकिन उसे हाथ और कुछ नहीं लगा। लेकिन उस शख्श को ये यकीन था की ये एक ही सिक्का बहुत महंगा होगा। वो सिक्का को लेकर ब्रिटिश म्यूजियम पहुंचा। जहां जांच पड़ताल करने के बाद पता चला कि ये सिक्का वाकई 1500 साल पुराना है। जो एंगलो सेक्सोन के जमाने का है।
बता दें काफी वक्त से ये शख्श सिक्कों की खोज कर रहा था और आखिकार उस शख्श को उसके मेहनत का फल मिल गया। अब वो कई और ऐसी चीजों के बारे में जानकारी हासिल करेगा और फिर से खुदाई शुरू करेगा। ब्रिटिश म्यूजियम के मुताबिक इस सिक्के की कीमत करीब 13 हजार डॉलर यानि 8,50,000 रुपये तक है।