कृष्ण ने अभिमन्यु को चक्रव्यूह से क्यों नहीं बचाया? जानिए
अभिमन्यु
महाभारत का संपूर्ण युद्ध श्री कृष्ण के इशारों पर हुआ। यहां कई लोग यह आरोप लगाते हैं कि , जब श्री कृष्ण महाभारत का संचालन कर रहे थे तो , उन्होंने अभिमन्यु को क्यों नहीं बचाया ? इतनी कम उम्र के बालक को रणभूमि में अकेले क्यों छोड़ दिया ? रणभूमि में अभिमन्यु के अकेले घिर जाने के कारण भी कृष्ण बचाने के लिए कोई उपाय क्यों नहीं कर पाए ?
इसके पीछे एक गहरा रहस्य अभिमन्यु के पृथ्वी पर आगमन से पूर्व की थी।
चंद्रमा ने जब ब्रह्मा जी के आदेश के बाद सशर्त अपने पुत्र वर्चा को अभिमन्यु के रूप में पृथ्वी पर भेजने को राजी हुए। तब उन्होंने अपनी शर्त में यह कहा था कि , मेरा पुत्र पृथ्वी पर अवतरित अवश्य होगा।
किंतु वह अधिक समय के लिए पृथ्वी पर नहीं रहेगा।
उसे जल्द से जल्द अपने कार्य को पूरा करके मेरे पास लौट कर आना होगा।
यही कारण है कि अभिमन्यु के चक्रव्यूह में घिर जाने के बावजूद भी श्री कृष्ण उन्हें बचाने के लिए कोई उपाय नहीं कर सके।
और अभिमन्यु अल्पायु में वीरगति को प्राप्त हुआ।