क्रिसमस पर आप क्या करते हैं और कैसे मनाते हैं?
उत्तर भारतीय होने के कारण और ऊपर से हरिद्वार(उत्तराखंड) से होने के कारण क्रिसमस का कोई खास महत्व कभी रहा नहीं था लेकिन एक साल क्रिसमस के दिन हम सब इत्तेफाक से महादेव मन्दिर गए थे दर्शन करने। वहाँ मन्दिर के प्रांगण में ही एक और जीसस की प्रतिमा बनी हुई थी। और मोमबत्ती जल रही थी।
बहुत सुंदर दृश्य था उन लोगों के लिए जो धर्मों पर भी राजनीति करते है। महादेव के मंदिर में जीसस को सम्मान दिया जाना उतनी भी आम बात तो नहीं थी।
जीसस की ब्लू(नीली) आँखे मन मे उतर गई। अजीब-सी शांति का अनुभव हुआ था।
बहुत अच्छा अनुभव होने के कारण, अब हमने प्रत्येक वर्ष क्रिसमस पर चर्च जाने का नियम बना लिया।