हिटलर के शव का क्या किया गया? जानिए
३० अप्रैल १९४५ को, हिटलर ने, अपने को, गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक दिन पूर्व ही, उसने इवा ब्राउन से विवाह किया था और उसने भी सायनाइड की गोली खाकर, अपनी जान दे दी।
उसकी इच्छा एवं वसीयत के अनुसार, उनके शवों को, उनके बंकर के गुप्त द्वार से सीढिय़ों के द्वारा ऊपर खुले बाग में लाया गया और पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया गया।
बाद में रूसी सेना ने शवों को, अपने अधिकार में लेकर, उन्हें अन्यत्र दफनाया। हिटलर की मृत्यु या गायब हो जाने के बारे में, कई अफवाहें उड़ी थीं।
एक बार फिर उसकी जली लाश को, कब्र से निकाल कर जाँचा गया और फिर कहीं अन्य जगह पर ले जाकर उसे दफनाया गया।
हाल में हिटलर की दाँत की जाँच से, यह स्पष्ट हुआ कि, लाश, सचमुच हिटलर की ही थी।