क्या हम स्वयं एक टूटे हुए दांत को वापस जोड़ सकते हैं?

जी बिल्कुल, यह सुनने में मजाक लगेगा लेकिन हम स्वयं टूटे हुए दांतों को वापस जोड़ सकते हैं। टूटे दांतों में उनकी जड़ के साथ जुड़ने की क्षमता होती है, लेकिन ऐसा करने के लिए धैर्य और सावधानी बरतनी जरुरी है।

जब एक दांत टूटता है, लगभग 30 मिनट के भीतर उसके वापिस जुड़ने की अच्छी संभावना होती है।

दांत को स्वयं कैसे जोड़ें।

सबसे पहले टूटे दांत को जड़ से नहीं, बल्कि नीचे से पकड़ना ही सही है। इसके बाद दांत को खारे पानी में धोना चाहिए (सेलाइन—जिससे जख्म धोते हैं)। सेलाइन ना हो तो दूध या सादा पानी भी इस्तेमाल हो सकता है, लेकिन दांत को रगड़ना नहीं है।

इसके बाद आप तैयार हैं, दांत को सही ढंग से टूटे हुए हिस्से में इस तरह जोड़ें की उसकी जड़ मसूड़े के अंदर अच्छे से मिल जाए। यदि दांत का निचला हिस्सा थोड़ा टूटा भी हो तो अधूरे दांत को जोड़ना एक पूर्ण नकली दांत लगवाने से बेहतर है, क्योंकि अधूरे दांत को पूरा आकार देना डेंटिस्ट के लिए आसान होता है।

यदि स्वयं ना जुड़ सके तो क्या करें।

याद रहे कि जोड़ने के लिए दांत को गीला रखना जरुरी है, अगर दांत 30 मिनट से अधिक समय तक सूखा रहता है तो वापिस जुड़ने की क्षमता खो सकता है। लेकिन अगर आप दांत को जोड़ नहीं पा रहे तो उसे दूध या खारे पानी में भिगो दें। इसके लिए दूध बेहतर विकल्प है। लेकिन अगर दूध भी नहीं हो तो दांत को मुँह के अंदर रख लें, लेकिन ध्यान रखें की गलती से निगल ना जाएं।

6 घंटे के भीतर ही दांत को डेंटिस्ट के पास लेकर जाएं, जिसके बाद डेंटिस्ट उस दांत को अच्छे से वापिस चिपका देंगे।

दांत को स्वयं तभी जोड़ना चाहिए जब डेंटिस्ट के पास तुरंत जाना मुमकिन ना हो। अधिक सावधानी के बावजूद आप स्वयं दांत जोड़ने में असफल हो सकते हैं। सलाह है कि दांत को मुंह में रखकर डेंटिस्ट के पास ही लेकर जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *