भारत पर ज्यादा अत्याचार किसने किया, ईसाई साम्राज्य ने या फिर मुस्लिम साम्राज्य ने?

अत्याचार एवं शोषण स्वयं को विदेशी और स्थानीय लोगों से असम्बद्ध मानने वाले सब लोगों ने किया। मुग़लों से पहले वाले मुसलमान और बाद में आने वाले अंग्रेज़ दोनों ने यहां अत्याचार किये। परन्तु अंग्रेज़ों जैसा अमानवीय व्यवहार किसी ने नहीं किया। शाहजहां के समय हमारी जी डी पी विश्व में सबसे अधिक थी।

हम सोने की चिड़िया कहलाते थे। अंग्रेज़ सरकार के समय हमारे पास खाने को रोटियां भी नहीं बचीं। लाखों लोग भूख से मर गये। इस का विषय विश्लेषण शशि थरूर की पुस्तक में मिलेगा।

वह नहीं पढ़ना चाहते तो आक्सफ़ोर्ड डिबेट में उनका भाषण सुन लीजिए। यू ट्यूब पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *