यह चिड़िया मात्र “1 सेकेण्ड में 80 बार”, अपने पंख फड़फड़ाती है

यह चिड़िया मात्र 1सेकेण्ड में 80 बार अपने पंख फड़फड़ाती है। यह गति इतनी तेज होती है कि हम नंगी आंखों से ,इसके पंखो को देख भी नहीं सकते। इनके पंख का फड़फड़ाना, अल्टामाडर्न कैमरों में रिकार्ड करके ही देखा जा सकता है।

यह है, दुनिया का ‘सबसे छोटा’ पक्षी- “हमिंग बर्ड” या “गुंजन पक्षी”.

यह दुनिया की सबसे छोटी चिड़िया है। जो मात्र 2.5 इन्च की होती है। और इसका वजन मात्र 4 ग्राम ही होता है। सबसे ज्यादा वजन की हमिंग बर्ड 8 ग्राम की है।अन्य पक्षियों की तरह आगे की ओर तो उड़ती है, लेकिन पीछे की ओर भी उड़ सकती है। यह अपने दांएं-बाएं भी उड़ सकती है। और एैसी कर सकने वाली क्षमता वाली, यह दुनिया की एकमात्र चिड़िया हैा।

इसकी इस क्षमता का कारण है कि, हमिंग बर्ड कीड़े मकोड़ों की तरह उड़ता है न कि, सामान्य पक्षियों की तरह । यह अपने पंखों को- आगे से पीछे की तरफ हिलाते हैं । जबकि अन्य पक्षी उड़ने के लिए अपने पंखों को- ऊपर से नीचे की तरफ हिलाते हैं ।

यह ज्यादातर समय उड़ती ही रहती है। इसके पैर इतने कमजोर होते है,कि यह ठीक से चल भी नहीें पाती है।

समान्यतः यह फूलों का रस चूसकर पेट भरती है। कई बार कीड़े-मकोड़े भी खाती है।

यह घोसला बनाकर रहती है।

छोटा सा यह पक्षी 80 कि.मी. की रफ्तार से उड़ान भरता है।

इसे हर 10-15 मिनट में भोजन करना पड़ता है। वर्ना इसकी मौत हो सकती है। इसलिए इसे दिन मे 70-80 बार भोजन करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *