शाहीजीरा और सादा जीरे में क्या अंतर है?
शाहज़ीरा व साधारण ज़ीरा, सौंफ़ प्रजाति की अलग अलग किस्मे हैं।
दोनो के आकार, रंग सुगंध व मूल्य मे काफी अंतर होता है।
जहां स्याह जीरा के दाने पतले, काले व कुछ मुडे हुऐ, केले जैसे अर्ध गोल व मीठी सुगंध वाले होते हैं।
वही साधारण जीरे के दाने लंबे, मोटे हल्के रंग के तीखी सुगंध वाले होते है।
स्याह ज़ीरा (शाह जीरा) साधारण जीरे से काफी महंगा होता है।