सरोज खान ने 13 साल की उम्र में इस्लाम कबूल कर की थी शादी, ये था असली नाम
शुक्रवार को देर रात कार्डियक अरेस्ट के चलते 71 साल की उम्र में सरोज दुनिया को अलविदा कह गईं। उन्होंने अपने सिनेमाई करियर में 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया। लेकिन सरोज फिल्मों में आने से पहले बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम करती थी।
सरोज की अपने डांस के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। उन्होंने 13 साल की उम्र में इस्लाम धर्म को कबूल कर लिया था। उन्होंने 1950 के दशक के मशहूर कोरियाग्राफर बी. सोहनलाल के साथ ट्रेनिंग ली थी और बाद में इन्हीं के साथ शादी कर ली।
बी. सोहन लाल सरोज से 30 साल बड़े थे। शादी के दौरान सरोज खान 13 साल की थी। सरोज ने 43 साल के बी. सोहनलाल से करने के लिए इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। एक इंटरव्यू में सरोज ने बताया था कि मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म कबूल किया था। उस वक्त मुझसे कई लोगों ने पूछा कि मुझ पर कोई दबाव तो नहीं है लेकिन ऐसा नहीं था।
मुझे इस्लाम धर्म से प्रेरणा मिलती है। सरोज का असली नाम निर्मला नागपाल था। सरोज खान का परिवार पाकिस्तान से विभाजन के बाद भारत आया, पैसों की तंगी की वजह से उन्होंने 3 साल की उम्र में ही काम शुरू कर दिया था। सरोज खान ने कई
फिल्मों के सुपरहिट गानों में कोरियोग्राफी की। इनमें मिस्टर इंडिया,
चांदनी, देवदास, तेज़ाब, बेटा जैसी कई फिल्मों के नाम शामिल हैं।