सालो बाद यह खास योग के साथ आएगी नवरात्रि, जानें आपकी राशि पर कैसा रहेगा इसका असर
नवरात्रि के पहले दिन ही सूर्य का राशि परिवर्तन होने वाला है और सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेगा। तुला राशि में वक्री बुध भी रहेगा। इसे बुध आदित्य योग कहा जाता है। बृहस्पति और शनि ग्रह का ये दुर्लभ योग है। इस दुर्लभ योग का असर भी राशियों पर पड़ेगा।
मेष राशि : मेष राशि के जिन जातकों का विवाह नहीं हो रहा है, उनका विवाह का योग बन जाएगा। साथ में ही पुराने रोग से भी निजात मिल जाएगी। इस राशि के जातकों पर इन योगों का अच्छा असर पड़ेगा।
वृष राशि : परिवार के सदस्यों की सेहत सही बनीं रहेगी और घर में सुखों का आगमन होगा। शत्रुओं से मुक्ति मिल जाएगी और नए दोस्त भी बनेंगे।
मिथुन राशि : व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। जबकि नौकरी करने वाले लोगों की आय में वृद्धि होगी। मिथुन राशि के जातकों को संतान सुख की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि : कार्यों में सफलता मिलेगी। इसलिए कोई नया कार्य शुरू करने पर अगर आप विचार कर रहे हैं, तो उसे तुरंत शुरू कर दें। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते सुधर जाएंगे और मां से सुख की प्राप्ति होगी।
सिंह राशि : इसलिए किसी भी कार्य को शुरू करने के लिए ये उत्तम समय है। परिवार वालों से सहयोग मिलेगा और धन लाभ होगा। सिंह राशि के लोगों पर इन दोनों योगों का शुभ प्रभाव पड़ेगा।
कन्या राशि: संपत्ति से जुड़े फैसले लेना उत्तम फल ही देगा। इसलिए इस राशि के लोग अगर सपंत्ति बेचना या खरीदना चाहते हैं, तो ये उनके लिए उत्तम समय साबित होगा। कन्या राशि के लोगों को धन लाभ होगा।
तुला राशि : साथ में ही विवाह का योग भी बन रहा है। तुला राशि के लोगों को मेहनत का फल जरूर मिलेगा और जो कार्य सोचें हैं वो पूरे हो जाएंगे। अपने खर्चों पर काबू पाकर रखें।
वृश्चिक राशि : धन लाभ होने का योग बन रहा है। लेकिन धन अधिक देर तक नहीं टिकेगा। इस राशि के जातकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और परिवार के साथ विवाद भी हो सकता है।
धनु राशि : आर्थिक योग भी बन रहा है, इसलिए धन लाभ हो सकता है। किसी भी कार्य को सोच समझ कर करेंगे तो ज्यादा उत्तम होगा। कार्य में सफलता हासिल होगी और नए अवसर की प्राप्ति होगी।
मकर राशि : काम को लेकर कई परेशानी आ सकती है और लड़ाई भी हो सकती है। इस राशि के लोगों को थोड़े तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ राशि : मित्रों का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होगें। कुंभ राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी और नए अवसर की प्राप्ति होगी।
मीन राशि : दुश्मन भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस राशि के लोग वाहन खरीदने से बचें। वाहन खरीदना हानिकारक साबित हो सकता है और दुर्घटना की आशंका हो सकती है।