After two rounds, the bride's side stopped the wedding, said- 'bride and groom are siblings' know how this happened

दो फेरों के बाद वधू पक्ष ने रुकवा दी शादी, कहा- ‘दूल्हा और दुल्हन है भाई बहन’ जानिए कैसे हुआ यह

माता पिता अपने बच्चों की शादी सोच विचार कर ही फिक्स करते हैं, जिसमें तमाम तरह की छानबीन शामिल होती है। जैसे लड़का या लड़की कितनी पढ़ी हुई, उसका पारिवारिक बैकग्राउंड क्या है और वह क्या काम करता या करती है, इस तरह के आदि छानबीन की जाती है, लेकिन कई बार यह छानबीन भी सही नहीं निकलती है और रिश्ता टूट जाता है। जी हां, शादी विवाह जब तक संपन्न न हो जाए, तब तक उसमें कुछ भी हो सकता है। ऐसा ही कुछ मध्यप्रदेश में हुआ। मध्यप्रदेश में दो फेरो के बाद शादी को कैंसिल कर दी गई और दूल्हे को बिना दुल्हन के बारात वापस लेकर जाना पड़ा। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

मध्यप्रदेश के ग्वालियर के ईसागढ़ के ओड़िला गांव में एक शादी का कार्यक्रम चल रहा था, जिसे परिजनों द्वारा ही बीच में तोड़ दी गई। शादी की तैयारियां दो महीने से चली और फिर बारात भी आई। इतना ही नहीं, बारात आने के बाद भी शादी के लिए दूल्हा और दुल्हन मंडप में बैठे, वहां भी तमाम रस्में हुई, लेकिन सात फेरे पूरे नहीं हो पाए और शादी कैंसिल हो गई। शादी कैंसिल होने के बाद दूल्हा और दुल्हन का परिवार एक दूसरे पर अलग अलग आरोप लगा रहा है।

दो फेरे होने के बाद शादी हुई कैंसिल
कन्या पक्ष के मुताबिक, शादी के लिए मंडप सज गया था, जिसमें दूल्हा और दुल्हन आ भी गए थे। शादी की रस्में शुरु हो गई थी, लेकिन यह रस्म सिर्फ दो फेरे तक ही हो पाई। दो फेरे के बाद कन्या पक्ष ने शादी रुकवा दी। कन्या पक्ष का कहना है कि लड़का और लड़की का गोत्र एक है, जिसकी वजह से दोनों भाई बहन हुए, इसीलिए शादी कैंसिल हो गई। कन्या पक्ष ने इस मामले में कहा कि लड़का और लड़की का गौत्र नकटेले है, इसीलिए शादी नहीं हुई।

ट्रक से बारात लेकर जाने पर कैंसिल हुई शादी
लड़की पक्ष के तमाम आरोपों को खारिज करते हुए लड़के के घरवालों ने कहा कि हम लोग जीप और बस से बारात लेकर नहीं गए, जिसकी वजह से इन लोगों ने शादी रोक दी। लड़के वाले बारात ट्रक और टैक्टर से लेकर गए थे, जो लड़की वालों को पसंद नहीं आया। शादी कैंसिल होने के बाद पूरा मामला पुलिस स्टेशन जा पहुंचा, जहां मामले की सुनवाई की गई। इतना ही नहीं, शादी कैंसिल करने के बाद लड़की वालों ने सारा दहेज का सामान ट्राली में से उतार लिया।

दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *