Bollywood couples who separated after living together for years and know how to marry someone else

बॉलीवुड की वे जोड़ियां जिन्होंने सालों तक साथ रहने के बाद अलग होकर की किसी और से शादी जानिए इनके बारे में

बॉलीवुड में जोड़ियों का बनना और अलग होना लगा ही रहता है। कई जोड़ियां साथ काम करके बनती है। तो कुछ जोड़ियां बिना साथ मे काम किये बन जाती है। कुछ ऐसी भी जोड़ियां थी,जो साथ मे रहकर सुर्खियों में रहती थी। और फिर इन जोड़ियों ने अलग होकर की किसी और से शादी-

  1. करीना कपूर और शाहिद कपूर

बॉलीवुड की सबसे फेमस जोड़ी करीना कपूर और शाहिद कपूर की मानी जाती थी। यह दोनों साथ में काफी अच्छे लगते थे। करीना और शाहिद ने बहुत सारी फिल्में साथ में की।इन दोनों की जोड़ी को जनता ने काफी पसंद भी किया। लेकिन इन दोनों के बीच कुछ अनबन हो गयी और इन दोनों ने अलग होने का फैसला किया।

एक दूसरे से अलग होने के बाद शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से शादी कर ली। और करीना कपूर ने पटौदी के नवाब सैफ अली खान से शादी कर ली।एक दूसरे से अलग होने के बाद दोनों ने एक दूसरे से कोई नाता नहीं रखा और, अपनी- अपनी जिंदगी में यह दोनों काफी खुश हैं।

2.दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर

कपूर खानदान के बेटे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। दीपिका और रणबीर ने अपने करियर की शुरुआत साथ में की। और इन दोनों ने अपने करियर की शुरुआत में ‘ये जवानी है दीवानी’, और’ बचना ये हसीनों’,’तमाशा’मूवी में साथ मे काम किया है। तभी से इन दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। कुछ सालों बाद रणबीर और दीपिका के बीच किसी तीसरे के आने से ये दोनों अलग हो गए। और उसके बाद दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी कर ली। हाल ही में रणबीर का नाम किसी दूसरी एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा रहा है।

  1. अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी

अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी ने बहुत सारी फिल्मों में साथ में काम किया है।फिल्म बंटी और बबली में इन दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया गया। उसी समय से अभिषेक और रानी रिलेशनशिप में थे।रानी मुखर्जी को अभिषेक के घरवाले काफी पसंद करते थे। बात यहां तक आ गई थी कि,दोनों शादी करने वाले थे। लेकिन कुछ कारणों से शादी हो नहीं पाई और दोनों अलग हो गए।अभिषेक बच्चन ने घरवालों की मर्जी से ऐश्वर्या राय से शादी कर ली।वहीं दूसरी ओर रानी मुखर्जी ने भी बॉलीवुड के सबसे बड़े डायरेक्टर यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा से शादी कर ली।

4- बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु ने 9 साल एक दूसरे को डेट किया। इनकी यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी में गिनी जाती थी। जॉन और बिपाशा ने बहुत सी फिल्मों में साथ काम किया। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। जॉन ने प्रिया रुंचल नाम की एक बैंकर से शादी कर ली तो वहीं बिपाशा ने टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड अभिनेता करन सिंह ग्रोवर से शादी कर ली। अब ये दोनों ही अपने जीवन में खुश हैं।

दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *