Cemetery hanging on the mountain, you will be surprised to see

पहाड़ पर लटकता कब्रिस्तान ,देखकर रह जाएंगे आप भी अचंभित

चीन के एक ऐसे अजीबोगरीब कब्रिस्तान के बारे में बात कर रहा हूं। जहां पर मुर्दों को तबूजों में रखकर पहाड़ों पर लटकाया गया है । और यह बिल्कुल सच और हकीकत है।

दोस्तों , चीन के सिचुआन प्रांत में हजारों सालों से एक कब्रिस्तान ( हवा ) पहाड़ पर लटक रहा है जो दुनिया भर के लिए एक रहस्य बना हुआ है। पहाड़ पर तरतीब से लटकाए गए ,यह ताबूज देखकर मानो ऐसा लगता है कि हवा में झूले लटक कर रहे हैं।

दोस्तों आज के युग ने भले ही कितनी भी तरक्की कर ली हो , लेकिन हजारों साल पुराना यह कब्रिस्तान किस तरह से बना होगा ,कैसे बना होगा इन सभी सवालों का जवाब आज भी हमारे पास नहीं है।

दोस्तों ऐसा कहा जाता है कि इन शवों को चीन की दो जनजातियों के लोगों ने यहां ताबूजों में बंद करके दफनाया है। और यह चीन का सबसे पुराना आदिवासी कबीला था। जिनका वर्तमान समय में नामोनिशान भी नहीं है। और उनका यह मानना था.

कि ऐसा करने से उनके जिंदा होने की संभावना रहती है और कुछ लोगों का यह भी मानना था कि ऐसा करने से उन्हें ईश्वर की प्राप्ति होती है। और साथ ही दोस्तों कुछ लोगों का यह भी मानना है कि यह शव यहां के राजा के और उनके परिवार के लोगों के हैं लेकिन दोस्तों सच क्या है यह कोई भी नहीं जानता है।

दोस्तों , इन शवों को दो तरीके से इन पहाड़ों पर लटकाया गया है एक तो बड़े-बड़े गड्ढे करके पहाड़ के अंदर लकड़ी के लठे डाल के उनके ऊपर ताबूजो को रखा गया है। और दूसरी ओर ताबूज के साइज की जगह करके ताबूज को पहाड़ के अंदर रखा गया है।

दोस्तों यह बात भी हमें हैरान कर देगी कि हजारों साल पहले इन ताबूजो को पहाड़ पर इतनी ऊंचाई पर किस तरह से लटकाया गया होगा, कैसे इन पहाड़ों के अंदर गड्ढे करके इन ताबूजो को रखा होगा। दोस्तों इन सब सवालों का जवाब आज की उन्नत साइंस भी नहीं दे पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *