उत्तर प्रदेश में आज से 3 दिन तक संपूर्ण लॉक डाउन, ज़रूरी सेवाओं को छूट
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए 3 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। कल रात्रि 10 बजे से शुरू होने वाला लॉकडाउन 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक रहेगा। यूपी के सभी दफ्तर और बाजार बंद रहेंगे।
बाज़ार, हाट, गल्ला मंडी और कार्यालय बन्द रहेंगे। आवश्यक सेवाओं पर कोई रोक नहीं रहेगी।
रोडवेज बसों का प्रदेश में आवागमन प्रतिबंधित, सार्वजनिक साधनों का आवागमन बंद रहेगा। मुख्य सचिव आरके तिवारी ने दिया आदेश।