पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए गर्मियों में पिए बेल का जूस

जिन लोगों को भोजन के पाचन में दिक्कत होती है, उन लोगों के लिए बेल का फल खाना लाभकारी हो सकता है। बेल के फल में फेरोनिया गम पाया जाता है जो पेट की समस्या जैसे कि लूज मोशन या फिर डायरिया की समस्या से राहत दिलाता है। बेल का फल आंतों में पाए जाने वाले हानिकारक बैक्टीरिया को मारने का काम भी करता है। इसलिए जिन लोगों को पेट संबंधि परेशानी हो वो लोग बेल के फल का प्रयोग कर सकते हैं।

कब्ज की समस्या से अगर आप परेशान हैं तो बेल का शरबत पी सकते हैं। बेल का शरबत पीने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। बेल के फल का सेवन अगर दो से तीन महीने लगातार किया जाए तो सब-क्रॉनिक कॉन्स्टिपेशन की समस्या में राहत मिलती है।

हार्ट डिसीज की समस्या है तो आपको बेल के फल का प्रयोग करना चाहिए। बेल के खट्टे फल में कुछ घी मिलाएं। अब इस मिक्सचर को अपनी डेली डायट में शामिल करें। ऐसा करने से हार्ट रिलेटेड डिसीज से राहत मिलेगी।

शरीर में विटामिन सी की कमी से स्कर्वी रोग हो जाता है। स्कर्वी रोग हो जाने से ब्लड वैसल्स में बुरा असर पड़ता है। जिन लोगों के शरीर में विटामिन-सी की कमी है, उन्हें बेल का जूस पीना चाहिए। बेल का जूस पीने से स्कर्वी जैसी बड़ी बीमारी से राहत मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *