इन कारणों की वजह से रणवीर सिंह को हर कोई करता है प्यार

इस बात पर कोई शक नहीं है कि बेफिक्रे स्टार आजकल बॉलीवुड में राज कर रहा है। वह स्टारडम तक पहुंचने के कई दिशा निर्देशों का पालन कर रहें हैं। वह और कोई नहीं बल्कि बबली रणवीर सिंह हैं। उन्हें यह फर्क नहीं पड़ता है कि लोग उनके बारे में क्या सोच रहे हैं। यही कारण है कि वह आजकल कई युवा लड़कियों के दिल में राज कर रहे हैं.

1 वह बिना किसी शर्म के खुद का मजाक बनाकर लोगों को हंसाते हैं
हर किसी के अंदर यह प्रतिभा नहीं होती है कि वह खुद का ही मजाक बनाकर लोगों को हंसा सकें। इसके लिए आपको दूसरों की राय को काफी गंभीरता के साथ आसानी से लेना चाहिए। यही कारण है कि रणवीर सिंह का बी टाउन में कोई भी रायवल नहीं है।

2 वह आत्मविश्वास के साथ कुछ भी कपडे़ पहनते हैं
उनका स्टाइल स्टेटमेंट सचमुच सबसे हटकर है। वह जो कुछ पहनते हैं, उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता है कि लोग उनके बारे में क्या सोच रहे हैं। वह अपने कपड़ों के बजाय खुद पर विश्वास रखते हैं, यही कारण है कि ऑन और ऑफ स्क्रीन उनकी सेक्स अपील काफी जबरदस्त है।

3 इनके कपड़े सबकी समझ से बाहर है
एक ऐसा इंसान ही रणवीर सिंह को सराहा सकता है, जिसकी नजर काफी संवेदनशील है। वह कुछ भी पहन लें, वह अपने कपड़ों के प्रति काफी कॉन्फिडेंट दिखते हैं। वह कभी ओवरसाइज कोट के साथ स्कर्ट पहन लेते है तो कभी नाक में नथनी, लेकिन सौभाग्य से उन पर सारी चीजें फबती हैं।

4 वह अपनी गर्लफ्रेंड के एक्स के साथ भी काफी अच्छी तरह से व्यवहार करते हैं
रणवीर सिंह को अपनी गर्लफ्रेंड के एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से भी कोई परेशानी नहीं है। हाल में करण जोहर के शो कॉफी विद करण में रणवीर सिंह रणवीर कपूर के साथ दिखाई दिए थे। इतना ही नहीं उन्होंने रणवीर कपूर को महान अभिनेता से भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *