Eat jaggery and drink hot water before you know it in bed, then watch it amazing.

बिस्तर पर जानें से पहले गुड़ खाकर गर्म पानी पी लो,फिर देखिए कमाल

1) वर्तमान समय में बहुत से लोग शरीर में कमजोरी की समस्या को महसूस करते है। शरीर में कमजोरी की समस्या का मुख्य कारण आजकल के खान पान में पौस्टिक तत्वों की कमी होना है। जिसके कारण अधिकतर पुरूषों में कमजोरी की समस्या देखी जा रही है।

अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो रात को थोड़ा सा गुड़ खाकर ऊपर से एक गिलास गर्म पानी पी ले। इससे आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा। आपकी भूख भी तेज लगेगी और खाया – पिया शरीर के अंगों लगने लगेगा। इससे शरीर मजबूत और ताकतवर बन जायेगा।

2) दूसरी बात करें तो गुड़ खाने से शरीर की पाचन क्रिया दुरूस्त हो जाती है। जी हां इससे खाना आसानी से पचता है और पेट में गैस बनने की परेशानी भी दूर हो जाती है। कई लोगों को तो सर्दियों में पेट दर्द की समस्या हमेशा बनी रहती है ऐसे लोग अगर रात में सोने से पहले 1 गिलास गर्म पानी में छोटा सा गुड़ का टुकड़ा खा लेते हैं तो उन्हें बेहद राहत मिलेगी।

3 ) दमा मरीजों के लिए: गुड़ में एंटी एलर्जिक गुण पाए जाते हैं। इस वजह से ये अस्थमा रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप गुड़ और तिल के लड्डू बनाकर खा सकते हैं। साथ ही ये शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करता है।

4 ) नजर बढ़ाने में मददगार: जिन लोगों की नजर कमजोर है या किसी आंखों को लेकर किसी भी प्रकार भी समस्या है तो ऐसे लोगों को गुड़ खाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गुड़ खाने से आंखों की कमजोरी दूर होती है। गुड़ खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *