डायबिटीज़ से लेकर पेट की चर्बी तक कम करती है कलौंजी, जानिए इसके फायदे
1. कलौंजी में मौजूद फाइबर आपके वज़न को कंट्रोल में रखता है। साथ ही पेट की चर्बी भी घटाता है। इसके लिए हर रोज़ सुबह पहले एक कप गर्म पानी में नींबू का रस निचोड़कर पिएं। इसके बाद 3-5 कलौंजी के बीच लें और गर्म पानी के साथ खाएं। आखिर में एक छोटा चम्मच शहद खाएं।
2. डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए कलौंजी का इस्तेमाल किसी वरदान से कम नहीं है। इसके नियमित सेवन से शरीर में बढ़ा हुआ ग्लूकोज़ स्तर कंट्रोल होता है। रोज़ाना सुबह आधा छोटा चम्मच कलौंजी के तेल को एक कप ब्लैक-टी में मिलाकर पिएं। इसके अलावा आप गुनगुने पानी के साथ भी हर सुबह कलौंजी के बीज का सेवन कर सकते हैं।
3. कलौंजी का तेल जोड़ों के दर्द और सिरदर्द में तेज़ी से आराम पहुंचाता है। इसके लिए कलौंजी का तेल लें और अच्छी तरह सिर या जोड़ों पर लागकर मालिश करें। बेहतर रिज़ल्ट के लिए आप इसे सरसों के तेल के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें। इसे नेचुरल पेनकिलर भी कहा जाता है।
4. कलौंजी में मौजूद थाइमोक्विनोन अस्थमा की परेशानी दूर करने में कारगर होता है। एक कप गर्म पानी में एक चम्मच शहद और आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिलाकर सुबह और शाम खाने से पहले पिएं। करीब एक महीने तक इसे रोज़ दो बार इस्तेमाल करें।