ये है कुछ मशहूर वीजे और उनके लाइफ पार्टनर्स, जानें इनके बारे में कुछ खास

आज के इस आर्टिकल में हम आपको आपके फेवरेट वीजे और उनके लाइफ पार्टनर्स के बारे में कुछ बातें बताने जा रहें हैं। आपने इन वीजे को टीवी पर अक्सर आता हुआ देखा होगा, लेकिन आप शायद इनके लाइफ पार्टनर्स के बारे में नहीं जानते होंगे। तो आइए अब हम आपको टीवी के कुछ मशहूर वीजे और उनके रियल लाइफ पार्टनर्स के बारे में बताते हैं। आइए आप भी अपने फेवरेट वीजे और उनके लाइफ पार्टनर्स के बारे में कुछ अनजानी बातों को जान लें।

टीवी पर इन वीजे के शोज हमारा काफी मनोरंजन करते हैं, लेकिन आज हम आपको आपके फेवरेट वीजे और उनके लाइफ पार्टनर्स के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहें हैं।

  1. रणविजय सिंह ( Rannvijay Singh)
    रणविजय सिंह के लुक और चार्मिंग पर्सनेलिटी की दीवानी हर लड़की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रोडिज नाम के एक रिएलिटी शो से की थी। टीवी ज्वाइन करने से पहले उनके सपने एक आर्मी मैन बनने के थे, लेकिन फिर वह टीवी पर एक स्टार बन गए। रणविजय ने प्रिंयका वोहरा से शादी की और 2017 में एक बेटी ने उनके घर में जन्म लिया।
  2. अनुष्का दांडेकर (Anusha Dandekar)
    अनुष्का दांडेकर सबसे हॉट और सेक्सी वीजे में से एक हैं। वह सूडान में पैदा हुई और सिडनी में पली बढ़ी। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया और हाल में वह करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप में है। इन दोनों ने मिलकर एमटीवी में लव का स्कूल नाम का शो भी होस्ट किया।
  3. बानी जे (Bani J)
    बानी जे ने रोडिज में भाग लिया और फिर वह एमटीवी में बतौर वीजे काम करने लगी। उन्होंने बिग बॉस में भी भाग लिया और यही पर उन्होंने युवराज ठाकुर के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया। युवराज और बानी दोनों ही अपनी फिटनेस को लेकर सजग रहते हैं।
  4. आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurana)
    आयुष्मान खुराना ने अपने करियर की शुरुआत रोडिज से की, जिसके बाद उन्होंने अपना करियर वीजे के रूप में अपनाया। उन्होंने इसके बाद फिल्म विक्की डोनर में भी बतौर मुख्य भूमिका काम किया। उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त टाहिरा से शादी की और अब दोनों दो बच्चों के मां बाप हैं।
  5. मनीष पॉल (Manish Paul)
    मनीष पॉल ने बतौर वीजे अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने जी म्यूजिक के साथ बतौर वीजे काम किया। मनीष और उनकी वाइफ एक दूसरे को स्कूल के समय से जानते हैं, और दोनों ने 2007 में शादी कर ली। अब दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *