वेट गेन करना है तो मर्द करें कुछ ऐसा

पुश-अप
पुश-अप काफी इफेक्टिव एक्सरसाइज है और किफायती भी। पुश-अप करने के लिए हमें एक्सरसाइज से जुड़ी किसी भी तरह की संसाधनों की आवश्यकता नहीं पड़ती है। पुश-अप करने से बॉडी के ऊपरी हिस्से में मसल्स बढ़ती है।

स्वीमिंग
वैसे, कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज वजन बढ़ाने के साथ-साथ वजन घटाने के लिए भी किया जाता है। जब आप स्वीमिंग करते हैं तब आपके शरीर के सभी अंग एक्टिव हो जाते हैं। स्वीमिंग को एक्सरसाइज का सबसे बेस्ट सेट माना जाता है। स्वीमिंग करते समय काफी ऊर्जा लगती है। कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज में मांसपेशियां टोन करती हैं। आपकी सांसे तेज चलने लगती है। शरीर में ऑक्सिजन की मात्रा बढ़ती है। स्वीमिंग एक्सरसाइज में जो भी एनर्जी लगती है, बॉडी रेस्ट के बाद उतनी ही तेजी से भूख लगती है।

जॉगिंग
जॉगिंग करने से कई फायदे होते हैं। हार्ट, हड्डियों के अलावा मांसपेशियों के लिए भी यह काफी फायदेमंद है। वैसे अधिकांश लोग जॉगिंग वजन घटाने के लिए करते हैं। बहुत कम लोगों को जानकारी होता है कि जॉगिंग करने से पाचन क्रिया सही रहता है। आप डेली एक निश्चित समय पर जॉगिंग करते हैं तो आपको काफी भूख लगेगी।

पुल अप्स एक्सरसाइज
पुल अप्स एक्सरसाइज कैलिस्थेनिक्स का एक पार्ट है। वेट गेन करने के लिए यह एक्सरसाइज बेस्ट है। पुल अप्स एक्सरसाइज करने से चेस्ट और कंधे का वजन बढ़ता है। यह एक्सरसाइज तभी किया जा सकता है, जब आपके पास पुल अप्स एक्सरसाइज मशीन हो। पुल अप्स एक्सरसाइज पर स्टूल पर बैठकर सिस्टम में लगे वजन को नीचे की ओर खींचना होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *