जानिए आंखों में जलन को दूर करने घरेलू उपाय

आंखों में जलन होने का मतलब है कुछ जलने या उत्तेजना का एहसास होना। इस समस्या में पीड़ित व्यक्ति को आंखों में खुजली, आंखों से पानी या आंख से कीचड़ आना और अन्य तरह के रिसाव की परेशानी होने लगती है। कुछ लोगों में सिर्फ आंखों में जलन की ही समस्या होती है, जबकि अन्य लोगों को काफी सारे लक्षण महसूस होते हैं, जैसे आंखों से रिसाव या पानी बहना, आंखों में दर्द या खुजली आदि। ज्यादातर यह स्थिति हानिरहित होती है और इसका सामाधान आसानी से किया जा सकता है। आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से आंखों की जलन को कम कर सकते हैं। इस लेख में हमने आपको आंखों की जलन के घरेलू उपाय बताए हैं, यह उपाय आपकी आंखों में जलन को कम करने में मदद करेंगे।

आंखों में जलन होने के उपाय इस प्रकार हैं –

आँखों की जलन के लिए उपाय है ठंडा पानी –
अगर आपकी आंखों में जलन की समस्या शुरू होती है तो इस स्थिति में धुंधला दिखाई देने लगता है। ऐसे में चेहरे को ठंडे पानी से धोएं, जिससे आंखों में जलन, दर्द और खुजली की समस्या न हो। कभी-कभी उन लोगों की आंखों में भी जलन होती है, जो काफी समय तक कम्प्यूटर पर काम करते हैं या टीवी व फोन में लगे रहते हैं। ठंडे पानी से आंखों को धोने से धूल-मिट्टी और सूजन भी कम हो जाती है।

ठंडे पानी से आंखों की जलन कैसे दूर करें:

सबसे पहले एक बर्तन लें और फिर उसमें ठंडा पानी डाल लें।
अब अपने चेहरे को कई बार इस पानी से धोएं। इस बात का ध्यान रखें कि ठंडा पानी आपकी आंखों में अच्छे से जाना चाहिए।
आंखों को पानी से धोने से लालिमा और सूजन दोनों चली जाती है।
जब भी आपको आंखों में जलन महसूस हो तो ठंडे पानी से आंखों को जरूर धोएं।
आप ठंडे पानी में शहद मिलाकर भी इस पानी से आंखों को धो सकते हैं।
इसके अलावा एक कपड़े पर बर्फ रखें और धीरे-धीरे बर्फ को बंद आंखों पर मलें।

आंखों की जलन के लिए सब्जियों का जूस पियें –
पोषण की कमी से भी मानसिक रूप से थकान महसूस होने लगती है, इससे आपके अंगों पर भी दुष्प्रभाव पड़ सकता है। सब्जियों के जूस आंखों की जलन को दूर करने के लिए बेहद प्रभावी होते हैं। इन्हें रोजाना लेने से शरीर में पोषण की कमी पूरी होगी और आंखों की सूजन को भी कम करने में मदद मिलेगी। आंखों की जलन को कम करने के लिए आप गाजर और पालक के जूस को एक साथ मिलाकर पी सकते हैं।

जूस कैसे बनाएं:

सामग्री:

दो गाजर।
एक कप पालक।
एक से दो बड़ा चम्मच नींबू का रस।
एक कप चुकंदर।
कोई भी फल आपकी पसंद का।
बनाने व उपयोग करने का तरीका:

सबसे पहले सभी सामग्रियों को मिक्सर में डाल दें।
अब मिक्सर में आधा कप पानी मिला लें और फिर तीन से चार मिनट तक अच्छे से सभी सामग्रियों को मिक्सर में मिक्स करें।
मिक्स करने के बाद अब जूस को छानकर पी लें।
आंखों की जलन को कम करने के लिए रोजाना पूरे दिन में दो ग्लास जूस जरूर पिएं।

आंखों में जलन होने पर ग्रीन टी का इस्तेमाल करें –
आंखों में जलन दूर करने के लिए ग्रीन टी बेहद बेहतरीन मानी जाती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और सूजनरोधी गुण होते हैं, जो आंखों की सूजन और लालिमा से छुटकारा दिलाते हैं। ग्रीन टी पीने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के फ्री रेडिकल्स और विषाक्त पदार्थों को साफ करते हैं। जो लोग साइनस इन्फेक्शन से पीड़ित होते हैं उनकी आंखों में भी जलन पैदा हो सकती है। इसके सूजनरोधी गुण साइनस की समस्या को कम कर देते हैं।

ग्रीन टी का इस्तेमाल कैसे करें:

सामग्री:

दो से तीन ग्रीन टी बैग।
एक कप गर्म पानी।
बनाने व उपयोग करने का तरीका:

सबसे पहले एक कप पानी को गर्म कर लें।
अब उसमें ग्रीन टी बैग डालें।
जब ग्रीन टी अच्छे से पानी में मिल जाए तब ग्रीन टी बैग को पानी से निकालकर फ्रिज में रख दें।
मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए रोजाना दो कप चाय जरूर पिएं।
ठंडा होने के बाद ग्रीन टी बैग को अपनी दोनों आंखों के ऊपर रखें।
आंखों की जलन और दर्द से राहत पाने के लिए इस उपाय को रोजाना दोहराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *