जानिए प्रतिदिन नहाने के फायदे

रोजाना नहाना वास्तव में बॉडी के लिए फायदेमंद माना जाता है। नहाने से कई बीमारियां दूर रहती हैं रोगाणुओं से शरीर का बचाव होता है। आमतौर पर गर्म या ठंडे पानी से नियमित नहाना हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा है। शरीर की गंदगी दूर करने, आलस भगाने और तरोताजा महसूस करने के लिए नहाना जरुरी होता है। कहा जाता है कि शरीर को स्वच्छ रखना भी एक जरुरी काम है और नहाना ही एक माध्यम है जिससे संपूर्ण शरीर की सफाई होती है। कुछ लोग शरीर की शुद्धिकरण के लिए नहाते हैं जबकि कुछ लोग नियमित नहाकर अपने मन एवं शरीर को पवित्र करते हैं और फिर साधना करते हैं। इसलिए नहाने के बहुत से फायदे होते हैं।

नहाने के नियम –
आमतौर पर ज्यादातर लोगों को नहाने का नियम नहीं मालूम होता है। अधिकांश लोग नहाते समय पहले अपने सिर पर पानी डालते हैं। जबकि नहाने का यह नियम बिल्कुल गलत है। नहाने के सही नियम यह है कि आराम से बैठकर पहले आपको अपने पैरों पर पानी डालना चाहिए, फिर जांघों पर, फिर पेट पर और अंत में सिर पर पानी डालना चाहिए। नहाने के नियम का क्रम हमेशा शरीर के निचले हिस्से से शुरू होकर ऊपर की ओर होना चाहिए। वास्तव में सिर के आसपास का पार्ट गर्म होता है जबकि शरीर का निचला यानि पैरों के आसपास का पार्ट ठंडा होता है। बॉडी टेम्परेचर को मेंटेन करने के लिए ही नहाने का क्रम नीचे से ऊपर होना चाहिए। नियम के अनुसार नहाने से मानसिक शांति और बीमारियों से मुक्ति मिलती है।

नहाने के फायदे –
डिप्रेशन और तनाव भगाने के लिए नहाने के फायदे –
डिप्रेशन और तनाव को दूर करने के लिए स्नान करना फायदेमंद होता है। वास्तव में नहाने के बाद कॉर्टिसोल और क्रोमोग्रेनिन जैसे स्ट्रेस हार्मोन का स्तर कम होता है जिसके कारण तनाव से मुक्ति मिलती है और सिर में भारीपन महसूस नहीं होता है। डिप्रेशन से पीड़ित लोगों के लिए भी नियमित नहाने के बहुत फायदे हैं। ठंडे पानी से स्नान करने से नर्वस सिस्टम एक्टिवेट होता है और ब्लड में बीटा एंडोर्फिन एवं नोराड्रेनेलिन जैसे रसायनों का स्तर बढ़ता है जिसके कारण डिप्रेशन कम होता है। इसके अलावा कोल्ड शॉवर मस्तिष्क से इलेक्ट्रिकल इम्पल्स को भेजता है जो माइंड पर एंटी डिप्रेसिव इफेक्ट डालता है।

नहाने के फायदे हृदय को स्वस्थ रखने के लिए –
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए नहाने के कई फायदे होते हैं। रोजाना गुनगुने पानी से नहाने से शरीर का सर्कुलेशन बेहतर होता है और रक्त वाहिकाओं की कार्य प्रणाली सुधरती है। नहाने के फायदे के कारण ही कहा जाता है कि गुनगुने पानी से नहाना अपने आप में एक वर्कआउट है। अगर आप एकदम स्वस्थ हैं और आपको हृदय रोग नहीं है तो रोजाना वार्म वाटर बाथ लेने से आपका हार्ट हमेशा हेल्दी रहेगा और आपका लो ब्लड प्रेशर की समस्या भी नहीं होगी।

सोने से पहले नहाने के फायदे अनिद्रा दूर करने में –
अध्ययनों से पता चला है कि सोने से पहले नहाने से अच्छी नींद आती है। यह हर कोई जानता है। यही कारण है कि दफ्तर या दिन भर के काम की थकान के बाद लोग सोने से पहले नहाते हैं और एक क्वालिटी नींद लेते हैं। वास्तव में सोने से पहले नहाने का फायदा यह होता है कि यह थकान को मिटा देता है जिससे इंसोम्निया यानि अनिद्रा की समस्या दूर हो जाती है और आपके नींद की गुणवत्ता भी बढ़ती है। सोने से पहले नहाना हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है।

प्रतिदिन नहाने के फायदे फेफड़े की कार्यक्षमता सुधारने में –
नहाना बॉडी के लिए इसलिए फायदेमंद माना जाता है क्योंकि नहाने के लिए जब आप अपने सिर पर ठंडा पानी डालते हैं तो उसमें आटोमैटिक रिफ्लेक्स एक्शन होता है। यह आपको एक तेज गति के साथ गहरी सांस लेने के लिए मजबूर करता है। जब ठंडा पानी शरीर पर पड़ता है तो आप तुरंत गहरी सांस छोड़ने के बाद कुछ सेकंड के लिए अपनी सांस रोकते हैं। इससे फेफड़े खुलते हैं और ऑक्सीजन का बहाव बढ़ता है जिससे फेफड़े की कार्यक्षमता बेहतर होती है और आपको सांस संबंधी परेशानी नहीं होती है।

रोज नहाने के फायदे तरोताजा दिखने के लिए –
गर्म या ठंडे पानी से नहाना शरीर की सफाई करने का एक प्राकृतिक तरीका है। यह त्वचा के रोमछिद्रों को खोलता है, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और त्वचा को कोमल एवं मुलायम बनाता है। जिसके कारण त्वचा जवान लगती है और नहाने के बाद आप तरोताजा और अच्छा दिखते हैं। इसके अलावा रोज नहाने से शरीर को राहत मिलती है और यदि आप साल्ट वाटर में नहाते हैं तो बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे झुर्रियां, स्किन ढीली पड़ना सहित अन्य लक्षण कम हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *