जानिए स्वास्थ्य रहने के लिए दही खाने के फायदे

दही हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। रोज एक कटोरी दही खाने से पाचन क्रिया सही रहती है। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन पायें जाते हैं। हमारी भारतिया संस्कृति में तो प्राचीन काल से ही दही का बहुत महत्व रहा है। चाहे कोई विवाह हो या किसी कार्य का शुभारम्भ, हर शुभ अवसर पर दही का इस्तेमाल होता है।

कयोकि माना जाता है की यदि किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले दही खिलाया जाएं तो उसे सफलता मिलती है। हम आपको बतादें की दही के बहुत ही लाभ होते हैं। इससे ना केवल हमारा शरीर स्वास्थ्य बनता है। हमारे सौन्दर्य को बढ़ाने में भी यह बेहद लाभकारी है। और खास बात तो यह है की यह सस्ता होने के साथ-साथ आसानी से भी मिल जाता है.

दही खाने के फायदे –

मोटापा कम करने के लिए खाएं दही –
जैसा की हम सभी जानते है की मोटापा कई बीमारियों को जन्म देता है। यानि की यदि हम मोटापा कम कर लेते हैं तो हम दूसरी बीमारियों से भी निजाद पा सकते हैं। दही हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है। जिससे रक्त का प्रवाह सुधरता है और शरीर में अतिरिक्त चर्बी नही जमती। इसके अलावा दही के उपयोग से ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं में भी बहुत लाभ मिलता है।

हृदय रोग में फायदेमंद है दही –
दही खाने से कोलेस्ट्रॉल नही बदता और दिल की धड़कन सामान्य रहती है। दही के उपयोग से दिल के रोग, उच्च रक्तचाप और गुर्दे की बीमारियां ठीक होती हैं।

दही से करें मुंह के छाले दूर –
दही मुंह के छाले को भी दूर करने में सहायक होता है। इसके लिए या तो आप दही को शहद में मिलाकर छाले पर लगाएं या फिर दही को भोजन के साथ लें। दोनो तरह से प्रयोग करने पर आपको छालो में आराम मिलेगा।

पेट की गर्मी दूर करे दही –
पेट के कई रोगों के इलाज के लिए भी दही अमृत माना जाता है। पेट में गर्मी या जलन होने पर दही या दही से बनी लस्सी पीने से आराम मिलता है। इसके अलावा अगर किसी को दस्त होता हो तो दही में चावल मिलकर खाना चाहियें।

बालो के लिए –

दही में यदि मुलतानी मिट्टी मिलकर बालों पर लगाया जाए तो बाल मुलायम होते हैं। साथ ही यह बालों को झरने से रोकने में भी मदद करता है। दही का उपयोग बालो से रूसी हटाने के लिए भी किया जाता है। इसके लिए मेहंदी में दही को मिलाकर लगाएं या फिर दही को सीधे भी बालो पर लगाया जा सकता है। यह बालो के लिए एक प्रकरातिक कंडीशनर की तरह कम करता है।

चेहरे के लिए –

त्वचा में चमक लाने के लिए भी दही का इस्तेमाल किया जा सकता है। दही में मोजूद विटामिन ए, फॉस्फोरस, और ज़िंक त्वचा में चमकाने में मदद करते हैं। बस दही में थोड़ा बेसन मिला लीजिए और 10 मिनिट के लिए चेहरे पर लगाकर रखें। इससे आपके चेहरे की रंगत भी बढ़ेगी और त्वचा में चमक भी आएगी। अगर आप अपनी तैलीय त्वचा से परेशन हैं तो दही में शहद मिलाकर लगाएं। इससे कई हद तक तैलीय त्वचा से छुटकारा पाया जा सकता है।

दही है प्रोटीन का अच्छा स्रोत –
दही में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। 200 ग्राम दही में लगभग 12 ग्राम प्रोटीन होता है। प्रोटीन दिनभर में खर्च हुई ऊर्जा को बढ़ाने या पूरे दिन में बर्न हुई कैलोरी को बढ़ाने में मदद करती है।

पाचन के लिए लाभकारी है दही –
कुछ प्रकार के दही में लाइव बैक्टीरिया या प्रोबियोटिक होते हैं जिनका सेवन करना आपके पाचन के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। लेकिन दुर्भाग्य से कई प्रकार की दही पेस्टराइज्ड होती है। पेस्टराइज्ड प्रोसेस के दौरान ये फायदेमंद जीवाणु ख़त्म हो जाते हैं।

दही में पाए जाने वाले कुछ प्रकार के प्रोबियोटिक, जैसे कि बिफिडोबैक्टेरिया और लैक्टोबैसिलस, को इर्रिटेबल बोवेल सिंड्रोम (आईबीएस) के लक्षणों को कम करने के लिए जाने जाते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, जो आईबीएस रोगी नियमित रूप से किण्वित या फर्मेन्टेड (fermented) दूध या दही का सेवन करते थे, उन्हें इस समस्या से बहुत जल्दी राहत प्राप्त हुई।

दही का सेवन करे इम्युनिटी को मजबूत –
दही का सेवन इम्युनिटी के लिए भी बहुत ही लाभकारी हो सकता है। विशेष रूप से यदि इसमें प्रोबियोटिक होते हैं। इसलिए नियमित रूप से दही का सेवन आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर सकता है। और इस कारण आपके बार बार बीमार होने की संभावना को भी कम हो जाती है।

प्रोबायोटिक दवाओं को सूजन को कम करने के लिए जाना जाता है, जो वायरल संक्रमण से लेकर आँतों से जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए उपयोग की जाती है। रिसर्च के अनुसार कुछ मामलों में, प्रोबायोटिक सामान्य सर्दी से लेकर, उसकी गंभीरता को कम करने में भी मदद कर सकते हैं।

इसके अलावा, दही में मैग्नीशियम, सेलेनियम और जिंक की भी भरपूर मात्रा होती हैं जो इम्युनिटी को मजबूत बनाने में सहायक होती है।

दही खाने के फायदे बचाएं ऑस्टियोपोरोसिस से –
दही में कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम, फास्फोरस और विटामिन डी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *