जानिए स्टैंडिंग डंबल कर्ल व्यायाम करने के फायदे

मजबूत और आकर्षक बाइसेप्‍स हर कोई चाहता है। परफैक्‍ट बाइसेप्‍स पाने के लिए घंटों वर्कआउट करना पड़ता है। अपनी हमउम्र लड़कियां इंप्रैस करने के लिए लड़के अक्सर बाइसेप्‍स पर खासा जोर देते हैं। मजबूज डोले आपकी पर्सनैलिटी में भी चार चांद लगाते हैं।

अगर आप भी बाइसेप्‍स बनाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। यहां हम आपको कुछ ऐसी एक्‍सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप कुछ ही समय में बड़े और मजबूत डोले बना सकेंगे।

स्टैंडिंग डंबल कर्ल एक ऐसी एक्सरसाइज है जो सीधा बाइसेप्स को हिट करती है। इस व्यायाम में व्यक्ति खड़े रहकर डंबल की मदद से अपने बाइसेप्स को ट्रेन कर सकता है। इसके साथ ही इससे व्यक्ति की कोर भी मजबूत होती है। तो चलिए जानते हैं इस व्यायाम को करने के फायदे, तरीके और लोगों द्वारा की जाने वाली सामान्य गलतियों के बारे में –

स्टैंडिंग डंबल कर्ल क्या है?
स्टैंडिंग डंबल कर्ल को डंबल बाइसेप्स कर्ल भी कहा जाता है। यह एक सिंगल जॉइंट व्यायाम है जो बाइसेप्स को मजबूत और बड़ा बनाने में मदद करता है। यह लगभग जिम जाने वाले सभी लोगों में बेहद लोकप्रिय एक्सरसाइज है। इस व्यायाम से बाइसेप्स पर सीधा असर पड़ता है।

स्टैंडिंग डंबल कर्ल करने का तरीका

दोनों हाथों में डंबल लें और सीधे खड़े हो जाएं
आपकी हथेलियां सामने की ओर होनी चाहिए
कोहनियों को मोड़ते हुए दोनों डंबल को ऊपर की ओर उठाएं
सुनिश्चित करें कि ज्‍यादा स्‍ट्रेस केवल बाइसेप्स पर आ रहा हो
डंबल्स के कंधे के सामने पहुंचने के बाद धीरे-धीरे कलाइयों को मोड़ते हुए जितना हो सके उतना कर्ल करें
बाइसेप्स पर जितना हो सके उतना स्‍ट्रेस डालने की कोशिश करें
अब डंबल्स को धीरे-धीरे नीचे लाते हुए शुरुआती अवस्था में आ जाएं
यह एक रैप है।
स्टैंडिंग डंबल कर्ल के फायदे

स्टैंडिंग डंबल कर्ल करने से बाइसेप्स पर जमी चर्बी कम हो जाती है। इस प्रक्रिया से बाइसेप्स को मजबूत और बड़े बनाने में मदद मिलती है।
जब आप इस व्यायाम के दौरान अपने हाथ खोलते हैं तो मांसपेशियां बेहतर ढंग से स्ट्रेच होती हैं, जिसका फायदा बांह की सभी मांसपेशियों को होता है।
इस एक्सरसाइज की मदद से अन्य व्यायाम करने में भी मदद मिलती है, क्योंकि बाइसेप्स कई अन्‍य प्रकार की एक्‍सरसाइज करने के लिए शरीर को संतुलन और स्थिरता देते हैं।
इस एक्सरसाइज का सीधा असर केवल बाइसेप्स पर होता है, इसलिए एनर्जी कम खर्च होती है और व्यक्ति ज्यादा रैप्स कर पाता है।
अल्टरनेटिंग स्टैंडिंग डंबल कर्ल के मुकाबले कम समय लगता है।
यह व्यायाम बाइसेप्स को मजबूत और बड़े बनाने का बेहद आसान तरीका है।
बाइसेप्स के साथ-साथ कोर मसल भी मजबूत होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *