जानिए यौन शक्ति बढ़ाने के सबसे आसान तरीके

आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोगों के पास समय का अभाव है। आजकल लोग ना केवल खुद पर, बल्कि अपने खानपान के उपर भी ठीक से ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसके कारण वो बहुत सी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। सेक्स ड्राइव भी उनमें से ही एक बड़ी समस्या है।

यौन शक्ति बढ़ाने का तरीका है लहसुन –
इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका –

200 ग्राम लहसुन को पीसकर 60 ml शहद में मिलाएं।
अब इस मिश्रण को शीशी में रखकर किसी भी अनाज की बोरी में 31 दिन के लिए रख दें।
31 दिनों बाद इस मिश्रण को रोज़ाना 40 ग्राम की मात्रा में लें। इससे यौन शक्ति बढ़ती है।

यौनशक्ति वर्धक है तुलसी के बीज –
इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका –

15 ग्राम तुलसी के बीज में 30 ग्राम सफेद मुसली मिलाकर उसका चूर्ण बनाएं, फिर उसमें 60 ग्राम मिश्री का चूर्ण मिला दें।
इस मिश्रण को सुबह-शाम, 5 ग्राम गाय के दूध में मिलाकर सेवन करें।
इससे आपकी सेक्स ड्राइव बढ़ेगी।

यौन-शक्ति को बढ़ाएं जायफल से –
इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका –

1 ग्राम जायफल का चूर्ण रोज़ सुबह ताज़े पानी के साथ लें।
ऐसा करने से कुछ ही दिनों में यौन दुर्बलता दूर हो जाती है।

शक्ति वर्धक औषधी है दालचीनी –
इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका –

2 ग्राम दालचीनी को सुबह शाम दूध में मिलाकर उसका सेवन करने से स्पर्म इनक्रीज़ होता है।
यह आपकी यौन शक्ति में भी सुधार लाता है।

यौन शक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय हैं खजूर –
इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका –

सर्दियों में रोज़ सुबह 2-3 खजूर को घी में भूनकर नियमित रूप से खाएं।
उसके बाद इलायची और शक्कर वाले दूध का सेवन करें। यह एक उत्तम यौन शक्ति-वर्धक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *