जानिए वजन कम करने के लिए सुबह नाश्ते में क्या खाएं

आजकल के वक्त में हज़ारों लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। अपने वजन को कम करने के लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं जैसे कुछ लोग वजन को कम करने के लिए जिम जाते हैं, कुछ लोग योगा करते हैं। व्यायाम से उनका वजन कम होता है इसमें तो कोई शक नही है, लेकिन इसमें लगने वाला समय बहुत ज़्यादा लंबा होता है।

इसलिए कुछ लोग तो अपने वजन को कम करने की चाहत में अपने दिनभर के आहार की मात्रा को कम कर देते हैं। खाने की मात्रा को कम करके शुरुआत में उन्हें सफलता भी मिल जाती है, लेकिन वही लोग जब वापिस से सही मात्रा में आहार लेने लगते हैं तो उनका वजन दुबारा बढ़ जाता है।

शरीर की चर्बी कम करें चने से –
काले चने को रात में भिगोकर रख दीजिए, सुबह उठकर इसका सेवन करने से वजन को कम किया जा सकता है। इसमें उच्च मात्रा में प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है जो कि शरीर की चर्बी को कम करने में सहायक होता है। इसे खाने के लिए इसमें टमाटर, प्याज, धनिये को मिलाकर और भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।

सुबह के नाश्ते में अंडा खाएं –
सुबह के नाश्ते के लिए रोजाना दो अंडे बहुत अच्छा नाश्ता माने जाते हैं। इसे खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा इससे बार-बार भूख लगने की इच्छा को भी कम किया जा सकता है। अंडे को आप अपने पसंद के हिसाब से खा सकते हैं, जैसे चाहे तो आमलेट बनाएं या फिर उबालें।

वजन घटाने के लिए सुबह की डाइट में शामिल करें दही –
दही में कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है जो कि वजन को कम करने में लाभदायक होती है। इसे सुबह नाश्ते में या फिर खाने के साथ भी लिया जा सकता है। इसके रोजाना सेवन से वजन को तेज़ी से कम किया जा सकता है। यह शरीर के फैट को कम करने में भी सहायक है। लेकिन ध्यान रहे कि बिना मलाई वाले दही का ही इस्तेमाल करें। इसे बनाने के लिए एक चम्मच दही में दूध की मलाई को निकालकर मिलाना चाहिए और सुबह नाश्ते में या खाने के साथ इसका सेवन करना चाहिए।

चर्बी घटाने के लिए खाएं शकरकंद –
कम करने के लिए सुबह के नाश्ते में शकरकंद सबसे अच्छा वेट लॉस फूड कहलाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा पाई जाती है, साथ ही यह फाइबर से भरपूर है। यह शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी को दूर कर वजन घटाने में सहायक होता है।

पेट कम करने के लिए केला खाएं –
केला खाने से भी वजन को कम किया जा सकता है। रोजाना नाश्ते में इसका सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। इसे रोजाना नाश्ते में कई प्रकार से इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे मेवे के साथ, दूध के साथ या फिर केले को ऐसे भी खाया जा सकता है।

वजन कम करने के लिए ग्रीन टी पिएं –
वज़न कम करने के लिए ग्रीन टी भी बहुत फायदेमंद है। इसमें एंटीआक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो की वजन कम करने में सहायक हैं। इसके अलावा इसे नियमित रूप से पीने से शरीर का मेटाबॉलिज़्म भी सही रहता है।

आप यह भी ले सकते हैं –
वजन कम करने के लिए सुबह नाश्ते में प्रोटीन युक्त नाश्ता जैसे दूध, फल और अंडे आदि का सेवन करना चाहिए।
ब्रेकफास्ट में ब्रेड के साथ कच्ची सब्जियाँ जैसे टमाटर, ककड़ी, चुकंदर, प्याज से मिलकर बना नाश्ता भी वजन कम करने में सहायक होता है।
नाश्ते में सोया का प्रयोग करना चाहिए। यह एक कम कैलोरी और प्रोटीन से भरपूर आहार माना गया है। इसके सेवन से शरीर में फैट जमा नहीं होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *