यूपी लौट रहें प्रवासी श्रमिकों ने बढ़ाई चिंता, अब तक 1041 मजदूर कोरोना संक्रमित
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है, इसका मुख्य कारण अब गैर राज्यों से पलायन कर रहें प्रवासी मजदूरों को बताया जा रहा हैं। रोजाना करीब डेढ़ से दो लाख प्रवासी मजदूर ट्रेन व बसों के माध्यम से प्रदेश पहुंच रहे हैं।
प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 5175 हो गया है, इनमें से अब तक 1041 प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमित मिले हैं। जो अब यूपी सरकार के लिए चिंता का विषय बन गए हैं।
यह जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने दी। ताजा मामला बाराबंकी जिले का हैं। जहां 95 प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह सभी केस पिछले 24 घंटे के अंदर ही आए हैं। बुधवार को मिल 249 केस में से 50 ताजा मामले बाराबंकी में दर्ज किए गए हैं। वे सभी प्रवासी कर्मचारी थे।
दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद