स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के दौरान बरतें ये सावधानियां

बहुत लोगों को यह गलतफहमी है कि एक्सरसाइज करने से पहले स्ट्रेच करना बहुत जरूरी होता है। ऐसा नहीं करने से मांसपेशियों को ज्यादा तकलीफ हो सकती है। हालांकि, एक्सरसाइज करने से पहले अगर आप स्ट्रेच करते हैं, तो इससे आप अपनी मांसपेशियों को एक्सरसाइज शुरू करने के लिए तैयार कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि एक्सरसाइज करने से पहले आपको वार्मअप करना चाहिए और स्ट्रेच वार्मअप नहीं है।

सबसे पहले, तो आप यह जान लें कि हर तरह के एक्सरसाइज की तरह स्ट्रेच करने का कोई समय निश्चित नहीं होता है। आप जब चाहें और जहां स्ट्रेच कर सकते हैं। बस स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के दौरान सावधानी बरतें। आप दिनभर में कभी भी अपनी मांसपेशियों को स्ट्रेच कर सकते हैं।

हालांकि, स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने के दौरान सावधानी के लिए ध्यान रखें कि आप जिस भी जगह पर स्ट्रेच कर रहे हैं, वहां आपको अपने हाथ-पैर पूरी तरह से फैलाने के लिए खुली जगह होनी चाहिए।

एक्सरसाइज के बाद स्ट्रेच करना सबसे अच्छा हो सकता है। व्यायाम करने के बाद शरीर की सारी मांसपेशियां अधिक लचीली हो जाती हैं, क्योंकि व्यायाम करने के दौरान उन मांसपेशियों और जोड़ों में खून का बहाव बढ़ जाता है। जिसे नियंत्रित करने के लिए स्ट्रेच करना अच्छा विकल्प हो सकता है। व्यायाम के बाद स्ट्रेच करने से आप अपनी मांसपेशियों को आराम दिला सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *