खतरनाक

इन 3 रास्तों को माना जाता है दुनिया में सबसे खतरनाक,गिरते ही हो सकती आप की मौत

हमारी दुनिया बड़ी अनोखी है। यहां हर कदम पर रोमांच है। रेतीले मैदान हैं तो कहीं गहरे महसागर हैं। कहीं पठार हैं तो कहीं पहाड़ हैं। हम इंसानों ने अपनी उत्पत्ति के बाद से हर दिन इस मुश्किल दुनिया में अपने लिए रास्ता बनाया है।

सैकडों वर्षों की मेहनत के बाद आज हमारे कुछ रास्ते बेहद आसान हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो आज भी बेहद कठिन हैं। आज हम आपको ऐसे ही कठिन रास्तों के एक सफर पर ले जा रहे हैं। ये सफर आपको ज़रूर पसंद आएगा।

हुशान क्लिफसाइड पाथ, चीन

चीन के शानाक्सी राज्य के क्विनलिंग माउंटेंस के पूर्वी छोर पर मौजूद है हुसान क्लिफसाइड पाथ। हुशान की उत्तरी चोटी तक पहुंचने के लिए यहां दो पैदल रास्ते 1614 मीटर की ऊंचाई पर बने हैं। ये जगह हुआ शान यू के नाम से अधिक मशहूर है। हर साल यहां हज़ारों टूरिस्ट आते हैं। सरकार ने इस जगह पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम किए हुए हैं, लेकिन लोगों की लापरवाहियों के चलते दुर्घटना हो ही जाती है।

युएयांग का नया रास्ता

ये रास्ता बनाया था चीन की स्पाइडर मैन की अमेजिंग आर्मी ने। वो भी अपनी ज़िंदगी दांव पर लगाकर। ये चीन के हुनान राज्य के युएयांग में मौजूद है। ये रास्ता 300 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। बड़े-बड़े तुर्रम खां लोगों की सांसे इस रास्ते को देखकर अटक जाती हैं। 

एल केमिनिट डेल रे, स्पेन

एल केमिनटी डेल रे दुनिया के सबसे खतरनाक रास्तों में से एक माना जाता है। ये रास्ता 110 साल पुराना है जो स्पेन के दक्षिणी क्षेत्र में मौजूद है। इस रास्ते को किंग्स पाथ-वे के नाम से भी लोग जानते हैं। इसे सन 1905 में बनाया गया था।

स्पेन के हाइड्रोलिक पावर प्लांट में काम करने वाले मजदूरों के लिए ये रास्ता बनाया गया था। लेकिन 2000 में दो लोगों की गिरने से मौत होने के बाद इस रास्ते को बंद कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *